Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- होमगार्ड के जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत…

Haldwani news अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चोरगलिया निवासी 32 वर्षीय भाष्कर चन्द्र पुत्र दिवान ‌चन्द्र होमगार्ड था और वर्तमान में जिला कार्यालय हल्द्वानी में तैनात था। बताया जाता है कि बीती शाम वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।

इस बीच कुंवरपुर चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाष्कर काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। इस पर आस-पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि मृतक का 8 माह का पुत्र है। इधर होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाष्कर की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने भाष्कर के परिजनों को एक माह का वेतन देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]