Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – गुलदार ने घर की दीवार से लगाई कूद, सीसीटीवी में हुआ कैद, लोगों में भय का माहौल, वन विभाग से लगाई सुरक्षा की गुहार…

हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों गुलदार का आतंक लगातार जारी है, जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों के अंदर भय का माहौल बना हुआ है, कल शाम के समय में भी गुलदार ने रामपुर रोड के हरिपुर जमन सिंह गांव की तरफ एक व्यक्ति के ऊपर झपटा मारा था,लेकिन व्यक्ति बाल – बाल बच गया जिसके बाद गुलदार पास के खेतों की तरफ चला गया, आप हरिपुर जमन सिंह रामपुर रोड का यह वीडियो देख सकते हैं जिसमें सड़क के किनारे से निकलता हुआ गुलदार जा रहा है, जो वही दूसरे सीसीटीवी में गुलदार घर की दीवार से कूदकर आगे को जा रहा है, जिस घर की दीवार से कूद रहा है वो केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के रिश्तेदार है,स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]