Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी : गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने आपदा सचिव से की मुलाकात, गौलापुल एप्रोच मार्ग के लिए 1.91 करोड़ की मांग…



भारतीय जनता पार्टी गौलापार मंडल के अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने आज सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से मुलाकात की। उन्होंने गौलापार व चोरगलिया रोड पर स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे क्रॉसिंग और गौलापुल एप्रोच मार्ग की मरम्मत हेतु 1 करोड़ 91 लाख रुपये की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा

पान सिंह मेवाड़ी ने बताया कि क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग और अप्रोच मार्ग के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह शीघ्र ही संबंधित धनराशि की स्वीकृति के लिए जिओ (G.O.) जारी करने का प्रयास करेंगे।


ADVERTISEMENTS

More in अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]