Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पूर्व सीएम हरीश रावत बोले हिमाचल में कांग्रेस की जीत उत्तराखंड के लिए बड़ा सबक

Haldwani news उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी में मीडिया से मुखातिब हुए, हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर हरीश रावत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत से उत्तराखंड में कांग्रेस सबक लेगी, उन्होंने कहा की उत्तराखंड में कुछ कांग्रेस की अचूक और कुछ कमियां रही हैं, जिनको हमें दूर करना होगा… इसके अलावा उत्तराखंड के लोगों को झूठ और सच में भी फर्क करना पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह जनवरी माह में एक पदयात्रा भी निकालने जा रहे हैं, यह यात्रा भराड़ीसैंण से होते हुए दुधातौली से लेकर भिकियासैंण तक निकाली जाएगी, जिसको लेकर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से आग्रह किया है।

उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य को लेकर हरीश रावत ने कहा कि राज्य सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का विकल्प नहीं है, उन्होंने कहा कि यदि युवाओं का भविष्य चाहिए तो उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पर हमें भरोसा करना होगा, लेकिन जो घोटालेबाज हैं उन पर सख्ती कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करनी पड़ेगी…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]