उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: बेखौफ चेन स्नेचर, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के कान के झुमके लूटकर फरार, वारदात CCTV में कैद
हल्द्वानी: अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके का है, जहां गुरुवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को दो बाइक सवार चेन स्नेचरों ने निशाना बना लिया। बदमाश महिला के कान के झुमके छीनकर मौके से फरार हो गए।यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुबह के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।




