Connect with us

हल्द्वानी- नकली ट्रेजरी ऑफिसर बनकर जालसाज ने खाते से उड़ाई दस लाख की रकम, इस रिटायर्ड अधिकारी को लगी चपत

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नकली ट्रेजरी ऑफिसर बनकर जालसाज ने खाते से उड़ाई दस लाख की रकम, इस रिटायर्ड अधिकारी को लगी चपत

Haldwani news नकली ट्रेजरी ऑफिसर बनकर उड़ाई 10 लाख की रकम, मामला हल्द्वानी का है, जहां बेस अस्पताल के पूर्व प्रमुख चिकित्साधिकारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी हो गई। जालसाज ने ट्रेजरी अफसर बनकर उनके खाते से रकम पार कर दी और ठगे जाने का पता चिकित्साधिकारी को अगले दिन लगा। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी।

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जालसाज की तलाश शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज टाइप फोर बी-वन निवासी डॉ. हरीश लाल बेस अस्पताल के पूर्व प्रमुख चिकित्साधिकारी हैं। डॉ. हरीश ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दीपावली की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को ट्रेजरी अफसर बताया। इस जालसाज को डॉ. हरीश के पेंसन और रिटायरमेंट की पूरी जानकारी पहले से पता थी।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी शहर के अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए तैयार की जा रही है डीपीआर, जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने दिए निर्देश

जिससे डॉक्टर जालसाज के झांसे में आ गए। उसने मांगने पर डॉक्टर ने अपना कर्मचारी कोड और रजिस्ट्रेशन नंबर जालसाज को बता दिया। जालसाज ने यह जानकारी डॉक्टर के मोबाइल पर एक फॉर्मेट भेज कर मांगी। जालसाज ने डॉक्टर को एक लिंक भी भेजा, जो खुद ही मोबाइल में डाउनलोड हो गया। जिसके बाद डॉक्टर के खाते से 10 लाख 50 हजार 400 रुपए कट गए, लेकिन इसकी जानकारी डॉक्टर को अगले दिन तब हुई जब वह स्टेट बैंक पहुंचे और बैंक स्टेटमेंट निकलवाई। जिसके बाद उन्होंने तत्काल अपना खाता फ्रीज कराया और कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top