Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- जश्न में डूबा शहर, हर जुबा पर ‘जय सिया राम’, अजय भट्ट ने यहां किया प्रतिभाग

अयोध्या धाम में आज प्रभु श्रीराम अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हो गए हैं। आज आयोजित प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के संत समाज के लोग मौजूद रहे, जिसका सीधा प्रसारण हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जा रहा था। रामलीला कमेटी की रिसीवर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के द्वारा यह सारी व्यवस्थाएं की गई थी। जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने अयोध्या धाम से सीधा प्रसारण देखा। आज हर किसी के जुबां में जय सिया राम गुंज रहा है,

अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व भगवा मय हो गया है। आज सनातन संस्कृति की जीत हुई है। रामलला टेंट से मुख्य स्थान पर विराजमान हो गए हैं। 500 साल की कठिन तपस्या एवं बलिदान के फल स्वरुप आज रामलला अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं। ऐसे में सभी जगह भक्ति में वातावरण बन गया है। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत यह सब सफल हो पाया है। सुबह से ही लोग लगातार मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं।

शोभा यात्रा निकाली जा रही हैं, घरों में सुंदरकांड का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा आज वह अयोध्या धाम तो नहीं जा रहे हैं लेकिन वह कुछ समय के बाद अयोध्या धाम दर्शन करने जरूर जाएंगे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से कराया गया। शाम को दीपोत्सव का कार्य काम किया जाना है और सुंदरकांड का आयोजन होगा। जिसमें रामलीला कमेटी के साथ ही शहर की तमाम जनता मौजूद रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]