Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – डीएम ने बीआरओ के साथ क्षतिग्रस्त हैड़ाखान मोटर मार्ग का किया निरीक्षण…

काठगोदाम स्थित क्षतिग्रस्त हैड़ाखान मोटर मार्ग का डीएम धीराज गर्भयाल ने बीआरओ के अधिकारियों के साथ आज निरीक्षण किया इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे बीआरओ और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किये गए निरीक्षण को बड़ी बारीकी से मौके पर जाकर देखा गया इस दौरान डीएम धीराज गर्भयाल ने कहा बीआरओ द्वारा यह बताया गया है हमें लॉन्ग टाइम और शॉर्ट टाइम मेजर्स पर काम करने की जरूरत है, और मलबे को हटाने के लिए काम किया जाएगा सड़क के नीचे वाले हिस्से से रिटेनिंग वॉल बनाकर मजबूती देने का काम किया जाएगा कल से पीडब्ल्यूडी और बीआरओ के अधिकारी मिलकर काम शुरू करेंगे क्योंकि हैड़ाखान मोटा मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से 120 गांवों का संपर्क टूटा हुआ है, वहां पर खाने-पीने की सामग्री नवंबर तक पर्याप्त मात्रा में है वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे भी कराया गया था जहां पर पता चला है कि करीब 8 महिलाएं गर्भवती हैं जिनको हल्द्वानी लाने के लिए सीएमओ को भी निर्देश दिए गए हैं ताकि उनका यहां इलाज हो सके सड़क को ठीक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है पीडब्ल्यूडी राजस्व और वन विभाग के अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं साथ ही वैकल्पिक रास्ते को जमरानी और विजयपुर गांव से खोलने का भी प्रयास किया जा रहा है जिसे जल्द किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]