Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा0 आशुतोष सयाना ने स्वामी राम कैंसर इन्स्टीटयूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा…


आज दिनांक 17 सितंबर मंगलवार को डा0 आशुतोष सयाना निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग देहरादून ने स्वामी राम कैंसर इन्स्टीटयूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निदेशक डा0 आशुतोष सयाना ने मंगलवार को स्वामी राम कैंसर इंस्टीटयूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेट कैंसर इंस्टीटयूट के निदेशक डा० के० सी० पाण्डेय से विस्तार से जानकारी प्राप्त की जिसमें विभाग में उपकरण व चिकत्स्कों , नर्सिंग अधिकारी, पेरामेडिकल स्टाफ ब अन्य कर्मचारियों के पदों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली इसके अतिरिक्त कैंसर वार्ड में निरीक्षण किया तथा मरीजों के ईलाज की विस्तृत जानकारी भी ली। वही उन्होंने प्रस्तावित निर्माणाधीन कार्य के संबंध में निर्माण एजेंसी से जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डा आशुतोष सयाना ने कहा कि स्टेट केंसर इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे 40 पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है, पेड़ों के कटान के बाद स्टेट कैंसर संस्थान के निर्माण कार्य का जल्दी ही शिलान्यास मा० मुख्यमंत्रीजी द्वारा किया जायेगा।
निदेशक डा0 सयाना ने कहा कि कैंसर हॉस्पिटल और बेहतर बनाया जाये इसके लिए शासन स्तर पर कार्य चल रहा है। हॉस्पिटल के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनने से दूर दराज से आने वाले कैंसर के मरीजों को और बेहतर ईलाज मिल सके। निरीक्षण के दौरान डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, डा0 के0सी0 पांडे निदेशक कैंसर सस्थान, पंकज बोरा सहायक अभियंता, पुनीत अग्रवाल उप प्रबंधक लेखा, सी०एस० गुरुरानी कम्प्यूटर प्रोग्रामर व जन सम्पर्क अधिकारी आलोक उप्रेती आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]