Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- देवभूमि की बेटी अंकिता को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि…

Haldwani news ऋषिकेश की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के बाद आज उसके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार श्रीनगर में हिंदू रीति रिवाज के साथ परिजनों द्वारा किया गया, इस जघन्य हत्याकांड की भर्त्सना पूरे देश भर में हो रही है। हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी आज कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की,

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी ने कहा कि इस हत्याकांड की जितनी निंदा की जा सकती है वह कम है, जो लोग इसके पीछे दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन पूरे देश भर में बेटियां खुद को शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार से यह मांग की जाती है, कि इस मामले में दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, तभी देवभूमि की बिटिया अंकिता की आत्मा को शांति मिल पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]