Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से हड़कंप मच गया। बीती शाम दोस्तों के साथ निकला अधेड़ आज प्रातः सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। उसे एसटीएच ले जाया गया। जहां ‌चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जहां मौत की वजह शराब के नशे में गिरना मान रही है। जबकि परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रूपनगर, मुखानी निवासी 58 वर्षीय वीर सिंह नेगी को बीती शाम उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को उसकी ‌चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू कर दी गई। इस बीच सोमवार सुबह वह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़ा मिला। उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है क‌ि मृतक वीर सिंह शराब का आदी था।

पुलिस अत्यधिक शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत होना मान रही है। जबकि मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]