Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार…

Haldwani news हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर पलटवार किया है, कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि जो अपने घरों में तिरंगा नहीं लगाएगा उसको विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा, ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि जिन लोगों की देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं है, आज वह राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, भाजपा और आरएसएस का देश की आजादी में कोई भी भूमिका नहीं रही है।

देश में गरीब आदमी के पास खाने के लिए अनाज नहीं है, लेकिन राशन की दुकान में ₹20 का तिरंगा झंडा खरीदने पर गरीब आदमी को मजबूर किया जा रहा है। सरकार को गरीब के पेट में अनाज कैसे जाए, बेरोजगार युवाओं को किस तरह से रोजगार दिया जाए, इस विषय पर सोचने की जरूरत है। भाजपा जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, वह कांग्रेस की देन है। कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राण न्योछावर करे, लेकिन आज भाजपा राष्ट्रवाद की बातें करके देश को गुमराह कर रही है।

वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी ने कहा कि जिस पार्टी ने देश की आजादी में अपनी कोई भी भूमिका नहीं निभाई हो वह आज लोगों को राष्ट्रवाद और तिरंगे की बात कर रहे हैं। तिरंगा झंडा हमारे देश की आजादी का प्रतीक है, जिसको देखकर हर भारतवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है, लेकिन आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कह रहे हैं कि जो झंडा नहीं लगाएगा उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता, यह भाजपा की छोटी और विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]