Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- भाजपा में कांग्रेस की सेंधमारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के समर्थन रामलीला मैदान, सुभाष नगर में आयोजित जनसभा मे रामलीला कमेटी सुभाषनगर के पूर्व अध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मधुकर बनोला, पूर्व नगर मंत्री भाजपा प्रमोद पिमोली, कमलेश बडोला, पूरन मेहरा, नानी चौहान, भुवनेश कुमार ने अपने साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और हल्द्वानी के विकास की प्रतीक स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सुभाषनगर क्षेत्र से भारी मतों से जीताकर भेजने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाष नगर क्षेत्र उनका पड़ोस है और स्व. माता जी ने हमेशा अपने पड़ोस और पड़ोसियों का ख्याल रखा है। जिसका जीत जागता प्रमाण है प्रसिद्ध ठंडी सड़क रोड। पानी की समस्या से परेशान सुभाषनगर क्षेत्र को ट्यूबेल सहित ओवरहैड टैंक देकर उस समस्या को भी माता जी ने दूर किया।

मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र को स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सारी सुविधाओ से सम्पन्न बनाया और अब आगे अपने पड़ोस का ख्याल रखना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। जनसभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। इस दौरान विक्की त्रिपाठी, मनीष मटियानी, शांति दौसाद, पुष्पा कुँवर, पलक दानु, दीप पाठक, हरीश परगाई, सतनाम सिंह, हर्षित जोशी, कैलाश कुँवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]