Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सीएम पुष्कर धामी ने कार्यकर्ता संवाद में जीता कार्यकर्ताओं का दिल…

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काफी लंबे समय के बाद पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की है जिसमे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अपनी कई सारी समस्याओं को रखा है,अधिकतर कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर अपना दर्द बयां किया है, जिसको पूरी गंभीरता के साथ मुख्यमंत्री ने सुना और कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा उनके द्वारा जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है की जनहित से जुड़े जो भी काम है उसको गंभीरता से सुना जाय जिसपर कार्यकर्ता संतुष्ट नजर आए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा अब वो आधे दिन तक हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे ताकि संगठन और सरकार के बीच मजबूत तालमेल बना रहे सीएम के ऐसा कहने पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए और सीएम पुष्कर धामी के जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सीएम पुष्कर धामी ने कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है,बैठके बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,विधायक बंशीधर भगत,मोहन बिष्ट,राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य,मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू,वरिष्ठ बीजेपी नेता शंकर कोरंगा आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]