Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की बाढ़ सुरक्षा के लिए इतने बजट का किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की बाढ़ सुरक्षा के लिए 3682.97 लाख रुपये के प्रस्ताव में से 40 प्रतिशत रकम 1473.188 लाख रुपये को जारी करने के लिए अनुमोदन दिया है। बीते मानसून सीजन में हुई अतिवृष्टि से गौला नदी के उफान पर आने से नदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की ओर भूकटाव किया था। जिसकी वजह से स्टेडियम की रिटेनिंग वॉल भी इस भूकटाव में बह गई थी तो नदी के बाउंड्री वॉल तक संकट आ गया था। नदी से लगातार हो रहे भूकटाव की वजह से क्रिकेट स्टेडियम पर खतरा मंडरा रहा था। इसको देखते हुए सिंचाई विभाग ने 3682.97 लाख रुपये का बाढ़ सुरक्षा प्रस्ताव बनाया था। जिसे शासन से स्वीकृति मिली थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव की 40 प्रतिशत रकम 1473.188 लाख रुपये जारी करने के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही सिंचाई विभाग को बजट मिलेगा और स्टेडियम की सुरक्षा का काम शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]