Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ने जारी किया होली ग्राउंड का नया स्वरूप, भव्य एवं दिव्य होगा होली ग्राउंड…

हल्द्वानी शहर में सिंधी चौराहे से लेकर बेस हॉस्पिटल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी दायरे 50 से अधिक दुकानें,भवन आ रहे हैं जिनको तोड़ने का नोटिस संबंधित विभाग द्वारा जारी किया गया है, वही कई सरकारी ऑफिस भी सड़क चौड़ीकरण के जद में आ रहे थे जिनकी दीवारों भी प्रशासन ने तोड़ दिया है,सड़क चौड़ीकरण में प्राचीन होली ग्राउंड आने पर उसकी दीवारों को भी तोड़ दिया गया है जिसके बाद उसे तत्काल बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है वहीं नया होली ग्राउंड का स्वरूप भी सामने बनकर आ गया है नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नया होली ग्राउंड का डिजाइन जारी करते हुए बताया होली ग्राउंड के स्वरूप को भव्य और दिव्या बनाया जाएगा, शहर के सौंदर्यकरण और सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर लगातार कार्य जारी है उन्होंने कहा होली ग्राउंड आस्था का केंद्र है ऐसे में लोगों की आस्था का ध्यान रखते हुए तत्काल इसको ठीक करने का कार्य भी शुरू किया गया है इसके नए स्वरूप को भी भव्य और दिव्या बनाए जा रहा है जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]