Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण…

हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग निष्पक्ष और पारदर्शिता से चुनाव कराने के लिए सभी टीमों के साथ एक्टिव हो गया है,23 जनवरी को नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है ऐसे में नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम पार्षद परितोष वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और बनभूलपुरा SHO नीरज भाकुनी के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया, इसके अलावा इस निर्वाचन में भाग ले रहे प्रत्याशियों के कार्यालय का निरीक्षण और संवेदनशील क्षेत्र के भ्रमण के साथ ही प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों की भी जांच की,इस दौरान उन्होंने बताया शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता के साथ नगर निगम के चुनाव को संपन्न करना है इसको लेकर संवेदनशील बूथों का आज निरीक्षण किया गया है ताकि वोटिंग से पहले सभी तैयारियां पूरी हो जाय।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]