Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के आवास उनकी मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कहा दुःख की घड़ी में सब खड़े हैं साथ…

Haldwani news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, के निवास साऊथ इन्कलेव बडी मुखानी पहुंचकर उनकी माता बीना बिष्ट के स्वर्गवास होने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत स्व0 बिना देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, स्व0 बीना बिष्ट के पति उमेद सिंह बिष्ट, भाई संजय बिष्ट, मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, विधायक राम सिंह कैडा, हेेमन्त द्विवेदी, गजराज बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, रविन्द्र बाली के अलावा परिवार के परिजन मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]