Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बस ने बच्चे को मारी टक्कर, मौत… परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी में आज सुबह के समय सितारगंज बस स्टेशन के पास 16 वर्षीय बच्चा जो साइकिल से जा रहा था, उसे बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा बच्चों को सोबन सिंह जीना बेस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की जान चली गई थी, बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया है।

वही स्थानीय लोगों में बस चालक के खिलाफ काफी गुस्सा था और वह बेस हॉस्पिटल में हंगामा भी कर रहे थे। मौके पर तत्काल एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी बेस अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की और इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया, इसके बाद परिजन शांत हुए, फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है, बस को फिलहाल पुलिस ने सीज कर दिया है और चालक और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी, बच्चा राजपुरा के पढ़ाव क्षेत्र का रहने वाला है, बच्चे के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]