Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर दी बधाई, बोले पीएम को उत्तराखंड से है विशेष लगाव

Haldwani news देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश के साथ ही विश्व में उनको बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके समर्थक और प्रशंसक उन्हें अलग-अलग माध्यम से जन्म दिवस पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु की कामना कर रहें हैं। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस पर बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की है।

उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा की देश के लोकप्रिय व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत देश पूरी मजबूती से एक विकसित राष्ट्र बनता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए G20 सम्मेलन में भारत ने अपनी ताकत पूरे विश्व को दिखाकर यह साबित कर दिया है कि भारत विश्व गुरु है। वही उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। चार धाम को विकसित करने से लेकर उत्तराखंड के संपूर्ण विकास में पीएम मोदी का अहम योगदान रहा है।

उन्होंने कहा की पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी को विकसित करने के लिए पीएम मोदी द्वारा की गई ₹2200 करोड़ की घोषणा साबित करती है की वह देवभूमि के लिए कितने समर्पित हैं। वही उन्होंने कहा की पीएम मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ मनाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]