उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: चलती कार बनी आग का गोला, कैंची धाम जा रहे दो पर्यटक बाल-बाल बचे (वीडियो)
हल्द्वानी: हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। कानपुर से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे दो पर्यटकों की चलती कार में मोटाहल्दू के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।जानकारी के मुताबिक, अकबरपुर, कानपुर निवासी सुनील कुमार और उमेश सिंह कार से बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम जा रहे थे। रात करीब 11 बजे मोटाहल्दू के पास अचानक कार से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं।चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोका। खतरा भांपते ही दोनों पर्यटक वाहन से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया।सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में दोनों पर्यटक सुरक्षित हैं, हालांकि कार पूरी तरह नष्ट हो गई।



