Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बीजेपी नेता गजराज बिष्ट ने मेयर पद के लिए पेश की मजबूत दावेदारी,कार्यकर्ताओं का मिल रहा भारी समर्थन…

हल्द्वानी नगर नगर निगम चुनाव बेहद रोमांचक होता हुआ नजर आ रहा है नगर निगम की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई थी जिसके बाद कल व्यापारी नेता नवीन वर्मा को बीजेपी में ज्वाइन कराया गया था और यह कयास लगाए जा रहे थे कि नवीन वर्मा को पार्टी मेयर पद का उम्मीदवार बना सकती है लेकिन इन सबके बीच भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके गजराज बिष्ट ने आज बीजेपी कार्यालय पहुंचकर मेयर पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है वही गजराज बिष्ट के समर्थन में बीजेपी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए हैं पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट ने कहा वह पिछले 37 सालों से भाजपा के लिए पूरी निष्ठा के साथ एक सामान्य से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है ऐसे में उनको पूरी उम्मीद है कि पार्टी उनको मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाएगी उन्होंने आज हल्द्वानी पहुंचे नगर निगम चुनाव के पर्यवेक्षक केदार जोशी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]