Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-(बड़ी ख़बर) पकड़ा गया फरार चल रहा दीपक सिसोदिया, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी दीपक सिसोदिया को उत्तराखंड एसटीएफ ने खटीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दीपक सिसोदिया फरार चल रहा था, जिसकी तलाश मुंबई पुलिस कर रही थी जिसके ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज हैं, मुंबई के क्राइम रिपोर्टर जेडे हत्याकांड में भी दीपक सिसोदिया शामिल था जिसने जेड हत्याकांड में छोटा राजन गिरोह को हथियार देने में मदद की थी जिसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

जनवरी माह में दीपक सिसोदिया पैरोल पर हल्द्वानी अपने आवास आया था, लेकिन उसके बात वह फरार हो गया था, दीपक के ऊपर काठगोदाम थाने में भी मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है, कोर्ट में पेश नहीं होने के चलते उसकी संपत्ति को कुर्क करने की भी आदेश दिए गए थे, इसी बीच आज दीपक सिसोदिया को एसटीएफ ने बनबसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें दीपक सिसोदिया के संपर्क अंडरवर्ल्ड तक हैं, यह छोटा राजन समेत कई लोगों के संपर्क में रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]