Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : ऑटो चालक ने की नीरज की हत्या, एसएसपी मणिकांत ने किया खुलासा…

ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने सिडकुल की बजाज कंपनी के कर्मचारी नीरज पंत की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चंदन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। हल्द्वानी निवासी नीरज पंत पंतनगर सिडकुल स्थित बजाज मोटर्स में कार्यरत था। 28 अक्टूवर को नीरज हल्द्वानी से कंपनी जाने के लिए रवाना हुआ था लेकिन वो कंपनी नहीं पहुंचा। गुरुवार को उसकी लाश किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के पास मिली थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। नीरज की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया और हत्यारोपी चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल चौधरी निवासी खेड़ा वार्ड 19 रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चंदन ऑटो चालक है इसके द्वारा ही नीरज के सर पर डंडा मारकर हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]