Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गुजरात झूलपुल हादसे के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

Haldwani news गुजरात में हुए पुल हादसे के बाद उत्तराखंड में जर्जर पुलों की जानकारी डीजीपी द्वारा मांगी गई है, इसके बाद थाना प्रभारी और पुलिस चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया है,

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के मुताबिक कुमाऊं में सभी झूला पुल /अन्य पुलों की हालत की जानकारी सभी जिला अधिकारियों से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा सभी पुलों की क्षमता, भार क्षमता का आंकलन करने को कहा गया है, इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि जो पुराने समय से बंद पड़े पुल हैं उन पर किसी तरह की आवाजाही तो नहीं हो रही है,

यदि जर्जर और पुराने पुल ऊपर किसी तरह की आवाजाही हो रही है तो उसको प्रभाव से तुरंत बंद करने को कहा गया है, कुमाऊं कमिश्नर के मुताबिक इस बात का भी आकलन होगा की कितने पुलों की समय सीमा खत्म हो गई है और कितने पुलों पर तय भार सीमा से अधिक भार ले जाया जा रहा है… सभी जिलाधिकारियों को अपने स्तर पर जर्जर पुलों को देखते हुए उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश जारी किए गये है…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]