Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रशासन ने आयोजित करवाया रक्तदान शिविर

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को बीजेपी संगठन के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मना रहा है। सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिन के मौके पर हल्द्वानी में प्रशासन और प्राधिकरण द्वारा सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकरण और प्रशासन के कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसको लेकर शासन से निर्देश आए थे, ऐसे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें प्राधिकरण और प्रशासन के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है, ताकि किसी जरूरतमंद के काम आ सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]