Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ABVP में पड़ी फूट… रश्मि लमगड़िया ने दिया इस्तीफा, लगाया महिला विरोधी मानसिकता का आरोप

Haldwani news हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कौशल बिरखानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रश्मि लंगड़ियां भी टिकट की दावेदारी कर रही थी। लेकिन कल देर रात उनका टिकट काटकर कौशल बिरखानी को संगठन ने एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

आज रश्मि लमगड़िया अपने समर्थकों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन को महिला विरोधी होना बताया, उन्होंने संगठन के बड़ा पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया, उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि वह एक महिला है और पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम कर रही थी, लेकिन संगठन ने महिला को दबाने का काम किया है और टिकट की मजबूत दावेदारी थी,

लेकिन संगठन ने उनको दरकिनार करते हुए दूसरे छात्र को टिकट दे दिया है, जिससे वह बहुत आहत हुई है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करता है, लेकिन सही मौके पर उनको पीछे किया जाता है। रश्मि ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचकर अपनी बात को पूरे दमदार तरीके से रखा, और संगठन के पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुलयाल को अपना की इस्तीफा सौप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]