Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, दहशत से ग्रामीण को मिली राहत (वीडियो)

भीमताल ब्लॉक के मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एक गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों के बाद विभाग ने यह अभियान चलाया था।
गौरतलब है कि पास के भदयूनी गांव में छह दिन पहले कमल सिंह बिष्ट नामक युवक आदमखोर गुलदार का शिकार बन गया था। इसके अलावा मोरा से सटे सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी पहले दो महिलाओं पर जानलेवा हमले हो चुके हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटनाओं के बाद वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे। इसी क्रम में मोरा गांव में यह गुलदार पकड़ा गया है। हालांकि वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने स्पष्ट किया है कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि पकड़ा गया गुलदार वही आदमखोर है या कोई अन्य। इसकी पहचान जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल वन विभाग सतर्क है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]