Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राज्य और जनहित के कार्यों से सीएम धामी की बढ़ती लोकप्रियता : हेमंत द्विवेदी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार द्वारा राज्य और जनहित में लगातार अभूतपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल मामले में तत्परता दिखाते हुए उत्तरकाशी में डेरा डालकर यह साबित किया कि वह आम जनता की मदद के लिए किसी भी हद से गुजर सकते हैं, वही उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में आयोजित ईजा बैंणी महोत्सव में सीएम पुष्कर धामी ने नैनीताल जिले को 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, उसका उदाहरण हल्द्वानी में देखने को मिला जहां सीएम धामी के सम्मान में महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर और कलश यात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया। ईजा बैणी महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची थी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जिस तरह मातृशक्ति ने यहां अभिनंदन किया है ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्हें इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित करने का मौका मिला है,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए पूरे राज्य के अन्य जनपदों की योजनाओं का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जल्द ही सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई और योजनाएं भी लेकर आएगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]