Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: औद्योगिक आस्थान का निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनाधिकृत आवासीय उपयोग पर कार्रवाई के दिए निर्देश

हल्द्वानी: समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने शुक्रवार को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक आस्थान, पुरानी आईटीआई बरेली रोड, हल्द्वानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आस्थान में कई अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।निरीक्षण में पाया गया कि आस्थान में निर्मित शिल्पी हाट की सभी दुकानें अब तक आवंटित नहीं होने के कारण बंद पड़ी हैं। साथ ही, शिल्पियों को उद्योग स्थापित करने के लिए आवंटित कई प्लाटों पर आवंटियों द्वारा आवास बनाकर अनाधिकृत रूप से निवास किया जा रहा है।इस पर निदेशक डॉ. तिवारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल को दूरभाष पर निर्देशित किया कि ऐसे सभी आवंटियों को तत्काल नोटिस जारी किया जाए, जो व्यवसायिक प्लाटों का आवासीय उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग एवं जल संस्थान को भी सूचित करने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित प्लाटों के अनाधिकृत उपयोग की जानकारी दर्ज की जा सके। डॉ. तिवारी ने स्पष्ट कहा कि यदि संबंधित आवंटी तत्काल नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो नियमानुसार उनके प्लाटों का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि एक आवंटी द्वारा विभागीय अनुमति के बिना प्लाट का उपयोग पैथ लैब के रूप में किया जा रहा है। इस पर निदेशक ने जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल को संबंधित आवंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय यह भी जानकारी दी गई कि राजकीय औद्योगिक आस्थान के सहायक प्रबंधक का प्रभार राहुल आर्य, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, हल्द्वानी के पास है, जो वर्तमान में आकस्मिक अवकाश पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]