Connect with us

इलेक्शन 2022

दिल्ली- ‘हरदा’ बोले ‘आल इज़ वेल’… देर रात समाप्त हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक।

दिल्ली- विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की कल दिल्ली में हुई बैठक के बाद देर रात बाहर निकले उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऑल इज वेल।

हम आपको बता दें कि कल उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें स्क्रीनिंग कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रभारी दीपिका पांडे सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक देर रात 12:30 बजे तक चली, जिसके बाद 12:45 पर बाहर आकर चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि ‘ऑल इज वेल’… स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है और चुनाव की आचार संहिता लगते ही कांग्रेस प्रदेश के 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]