Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने विकास योजनाओं के ₹ 227.73 करोड की धनराशि का किया अनुमोदन…

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 227.73 करोड की धनराशि का अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र पुनरूद्धार विकास कार्य हेतु ₹ 59.11 करोड की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैण (चमोली) विधानसभा परिसर, भराडीसैंण में सम्पूर्ण चाहरदीवारी एवं मुख्य गेट के निर्माण कार्य हेतु वास्तविक लागत ₹ 9.87 करोड के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 40 प्रतिशत अर्थात् ₹ 3.95 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, देहरादून एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल की 09 योजनाओं हेतु आवास विभाग, उत्तराखण्ड को आवंटित धनराशि ₹ 164.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस धनराशि का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने दी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे स्वायत्तशासी संस्थाओं यू-कॉस्ट एवं यू-सैक के नियमित कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर दिनांक 01 जनवरी, 2025 से 55 प्रतिशत तथा 01 जुलाई, 2025 से 58 प्रतिशत किये जाने की अनुमति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]