Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने सिलक्यारा राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सिलक्यारा,उत्तरकाशी में चल रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग दिया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल कमिश्नर को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में किसी भी प्रकार से विलंब न हो, मौके पर कार्य कर रही एजेंसियों को राज्य की तरफ़ से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय एवं सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]