Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : NEET-2026 परीक्षा की सभी तैयारियां हुई पूरी, सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही है कड़ी निगरानी…

▪️ NEET-2026 परीक्षा: अंतिम चरण की सभी तैयारियां पूर्ण
▪️ सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

आज दिनांक 21 जून, 2026 को आयोजित हो रही NEET-2026 परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन, प्रभावी समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देहरादून स्थित “राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल” रूम पूरी तरह सक्रिय है। यहां नोडल अधिकारी श्री लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) तथा NTA ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ राज्य नोडल अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा राज्य समन्वयकों से नियमित संपर्क एवं समन्वय बनाए रखते हुए परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रख रहे हैं।

सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम एवं नोडल अधिकारी के साथ साझा करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता हर स्तर पर अक्षुण्ण बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]