Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अवकाश पर भी तत्पर CPU कांस्टेबल रोहित ने बचाई घायल दीपक की जान

हल्द्वानी: टांडा जंगल में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। उसी समय सिटी पेट्रोल यूनिट में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह, जो अवकाश पर थे, वहां से गुजर रहे थे।

घटना को देखते ही कांस्टेबल रोहित ने बिना समय गंवाए सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी को सूचित किया। पास में मौजूद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से मदद मांगते हुए, घायल व्यक्ति को उनकी गाड़ी से तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

घायल व्यक्ति की पहचान दीपक, निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई। घटना की सूचना पर दीपक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। समय पर मिले उपचार के कारण दीपक की जान बचाई जा सकी।

दीपक के परिजनों ने कांस्टेबल रोहित सिंह और वन विभाग के कर्मचारियों का तहेदिल से धन्यवाद किया। यह घटना कांस्टेबल रोहित की कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]