Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गौला नदी से खतरे में रेलवे स्टेशन का ट्रेक, कमिश्नर दीपक रावत ने किया निरीक्षण… रेलवे और सिंचाई विभाग को दिए निर्देश…

Haldwani news पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी लगातार उफान पर है, जिसका असर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के ट्रैक को हुआ है। ट्रैक नंबर तीन के पास का मलवा पूरी तरह से धस गया था, इसके चलते ट्रैक नंबर 3 से रेलवे का संचालन पूरी तरह से बंद है। साथ ही रेलवे की पटरियों को लोहे की तार से बांधकर रखा गया है,

आज ऐसे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रेलवे और तमाम सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि रेलवे ट्रैक के नीचे का हिस्सा गौला नदी में चला गया है। फिलहाल नीचे से सुरक्षा दीवार बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक को भी खतरा हुआ है, गौला नदी के डायवर्जन को सही तरीके से करना है।

फिलहाल रेलवे ट्रैक के 2 पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते ट्रेक नंबर 3 से रेलवे का संचालन नहीं हो रहा है। आने वाले समय में कैसे रेलवे के संचालन बेहतर हो सके इसको लेकर काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]