उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: भाजपा नगर मंत्री दीपांशु शर्मा के नेतृत्व में बच्चों के साथ मनाया गया CM पुष्कर धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी: भाजपा के नगर मंत्री दीपांशु शर्मा ने वार्ड नंबर 16 के बाजार क्षेत्र स्थित मंगल पड़ाव के एक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों और वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान केक काटकर मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री दीपांशु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।




