Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट/ARO ने दिया ARM को नोटिस

हल्द्वानी में आचार संहिता उल्लंघन का एक और मामला आज सामने आया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रचार सामग्री का एक पोस्टर लगा हुआ था। जिसकी शिकायत हल्द्वानी विधानसभा के एआरओ/सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को मिली।

इस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए यूपी रोडवेज के सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को नोटिस जारी किया है, उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के 48 घंटे के भीतर राजकीय संपत्तियों से प्रचार सामग्री हटाए जाने की स्पष्ट निर्देश थे, ऐसे में सहारनपुर डिपो की बस में प्रचार सामग्री लगी थी। जिसकी लिखित शिकायत उनको कुछ लोगों द्वारा दी गई, जिस पर उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर डिपो को दी है और उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]