Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- बरसाती नाले में बही कार, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चार लोगों को निकाला सुरक्षित(वीडियो)

लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। रामनगर से बड़ी खबर आ रही है, जहां बरसाती नाले में एक कार बह गई है। वाहन संख्या यूके04एम 1911 जो रामनगर से रानीखेत को जा रहे थे crvr रिसोर्ट के पास बरसाती नाला आ जाने के कारण कार नाले में बह गई। मौके पर पुलिस फोर्स व स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को सकुशल निकाल दिया गया।

मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर मय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है। वाहन में सवार चार लोगों को सुरक्षित निकला गया। जिनमें मुकेश कुमार पुत्र बची राम उम्र 22 वर्ष निवासी मुक्ता थाना रानीखेत अल्मोड़, पूरन राम पुत्र बच्ची राम उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम मुझोली थाना रानीखेत अल्मोड़ा, ललिता देवी पत्नी बची राम उम्र 70 वर्ष निवासी मुझोली, करन पुत्र धर्मपाल उम्र 17 वर्ष निवासी मुझोली थाना रानीखेत अल्मोड़ा सवार थे, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]