Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज, 45 चालान और 3 दोपहिया वाहन जब्त

हल्द्वानी: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और अवैध पार्किंग पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खलिक परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने वर्कशॉप लेन से तिकोनिया, ठंडी सड़क और तिकोनिया से नरीमन तक अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 45 चालान काटे, जबकि नगर निगम की टीम ने 3 दोपहिया वाहन जब्त किए। साथ ही, रेहड़ी-पटरी वालों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे दुकान के सामने वाहन न खड़ा करें और फुटपाथ पर कब्जा न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में परिवहन विभाग के अधिकारी और नगर निगम की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]