Connect with us

इलेक्शन 2022

कैबिनेट मंत्री भगत ने बिजली के पोल से खोली अपनी सरकार की पोल : बल्यूटिया

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कितना अच्छा काम कर रही है इसकी पोल खुद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सरकार के खिलाफ धरने में बैठकर खोल दी है। साढ़े चार सालों में तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी यह सरकार ठीक से नहीं चल पा रही है।

यह प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि प्रदेश सरकार बिजली के पोल तक नहीं लगा पा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण खुद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने धरने में बैठ कर दे दिया है। इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है कि जब एक कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं लग रहे हैं तो बाकी प्रदेश के क्या हालात हो रहे होंगे। इससे साफ जाहिर हो गया कि भाजपा सरकार की अफसरशाही पर कोई लगाम नहीं है।

चाहे मुख्यमंत्री हों या कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में भी विकास कार्य कराने में असफल साबित हुए हैं। बाकी दूसरी जगहों में जनता को पूछने वाला कोई नहीं है। बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा ने इन साढ़े 4 सालों में प्रदेश की जनता को सिर्फ गुमराह किया है। अब भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव की रिहर्सल में लग गए हैं। बल्यूटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी अपने नैनीताल दौरे के दौरान करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास और कोरी घोषणाएं कर गए।

जबकि हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित आईएसबीटी और रिंग रोड जैसी अन्य योजनाएं ठंडे बस्ते पर डाली गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब भाजपा को देगी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]