उत्तराखण्ड
*रामनगर में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया सांसद अजय भट्ट का 65 वा जन्मदिन, गौ सेवा के साथ ही मरीजों का बांटा जूस*
आज भाजपा सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय अजय भट्ट जी का 65 वा जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में अस्पताल में मरीजों को जूस बांटा गया एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा जी के नेतृत्व में गौशाला रामनगर में गौ माता की सेवा की गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आदरणीय अजय भट्ट जी के दीर्घायु की कामना की, सभी कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की, अजय भट्ट जी कार्यकर्ताओं एवं जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले जन सेवक हैं और लगातार उत्तराखंड के विकास एवं अपने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।राकेश नैनवाल ने कहा कि अजय भट्ट जी का कार्यकर्ताओं से बेहद स्नेह रहता है और रामनगर के कार्यकर्ताओं के साथ भी उनका विशेष लगाव रहता है ।आज समस्त कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती जी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा जी ,भावना भट्ट जी, रुचि शर्मा जी, पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी जी, माया रावत जी ,आशा बिष्ट जी, नीमा मठपाल जी ,सभासद पारस गोला जी, नगर मंत्री अमित जी, दीवेक संभल जी, अंजना सुंदरियाल जी ,मनप्रीत कौर जी,रामभरोसे लाल डब्बल जी,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





