Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा की सहायता के लिए आगे आई भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा की मां के इलाज के लिए आर्थिक रूप से मदद की है। नोएडा में काम कर रहे प्रदीप की कुछ दिनों पहले वायरल हुई वीडियो के बाद लोग उनकी मां के इलाज लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपाइयों ने भी उन्हें सहयोग किया है। कुछ दिन पहले नोएडा में मैक डी में काम करने वाले प्रदीप मेहरा की एक वीडियो वायरल हुई, जिसने उन्हें लोकप्रिय बना दिया।

वीडियो से पता चला कि प्रदीप मेहरा मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उनकी मां अस्वस्थ हैं, जिनके उपचार के लिए परिवार को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प्रदीप से संपर्क किया तो पता चला कि प्रदीप की मां को टीबी है और उनका दिल्ली के तोमर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अपनी बहन के साथ, नांगलोई (दिल्ली) में रह रही हैं।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व अन्य कार्यकर्ताओं ने नांगलोई (दिल्ली) पहुंच कर प्रदीप की मां से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली और सहयोग के तौर पर एक लाख का चेक भेंट किया। इस दौरान उन्होंने प्रदीप को शुभकामनाएं देते हुए फौज में जाने के उनके सपने के साकार होने की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]