Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : 21 जून को विश्व योग दिवस पर जनपद मुख्यालय में योगाभ्यास का होगा आयोजन: सीडीओ

भीमताल : आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर योगाभ्यास किया जायेगा।
योग दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योग दिवस की तैयारियों एवं आयोजन के संबंध विचार विर्मश करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में योग दिवस के प्रमुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के डीएसए मैदान मल्लीताल, नैनीताल, भीमताल में विकास भवन परिसर मैदान, मा0 उच्च न्यायालय परिसर में, लोकभवन नैनीताल तथा हल्द्वानी में आयोजन किया जायेगा सभी स्थानों में प्रातः 6ः30 बजे से योगाभ्यास किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी स्थानों में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गए है। जिसमें नैनीताल डीएसए मैदान हेतु सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रा फर्त्याल, लोकभवन हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त सौरभ असवाल, उच्च न्यायालय हेतु उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, विकास भवन भीमताल हेतु जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी तथा हल्द्वानी हेतु नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को यथा समय पर सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये है कि डीएसए मैदान व भीमताल में स्कूली बच्चों की प्रतिभागिता एवं सभी स्थानों में संचालन की व्यावस्थाऐं  सुनिश्चित करेंगे। 
  बैठक में यह भी अवगत कराया कि योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में रन फॉर योगा मिनी मैराथन का आयोजन 17 जून (बुधवार) को किया जायेगा है। मैराथन हल्द्वानी मिनी स्टेडियम से एम0बी0पी0जी0 डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में सम्पन्न होगी। उन्होने अवगत कराया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम *स्वस्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है।*  रखी है।
   बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी , मुख्य शिक्षाधिकारी गोविन्द जायसवाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एमएस गुन्ज्याल,एपीडी चंद्रा फर्त्याल के साथ ही समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]