Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : कैबिनेट मत्री राम सिंह कैड़ा ने 3 मोटर मार्ग पर 1 करोड़ 68 लाख की लगात से डामरीकरण, सुधारीकरण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास…

मंत्री कैड़ा ने किया भीमताल मै 3 मोटर मार्ग पर 1 करोड़ 68 लाख की लगात से डामरीकरण, सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के तल्ली ताल से भिमेस्वर मोटर मार्ग ख़राब था, इसके साथ ही चंदादेवी से हरीनगर, मोटर मार्ग अत्यधिक ख़राब था जिस कारण पर्यटको,ग्रामीणों, किसानो, को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानिया होती थी !ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्गो पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ तल्लीताल से भिमेस्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 1 करोड़ 4 लाख, चंदादेवी से हरीनगर मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 59 लाख, विनायक मै टाइल निर्माण सौन्दर्यकरण के लिए 10 लाख स्वीकृति कराया था! मंत्री ने 3 मोटर मार्गो पर डामरीकरण व सुधारीकरण हेतु 1 करोड़ 68 स्वीकृति करने के बाद आज लोकार्पण व शिलान्यास किया ! इसके साथ मंत्री ने जनता की समस्याओ को सुना अधिकारीयों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ व ढ़ोल नगाड़ो से स्वागत कर आभार व्यक्त किया! मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]