Connect with us

उत्तराखण्ड

भराड़ीसैण : सीएम पुष्कर धामी ने गौरीकुण्ड-केदारनाथ मार्ग से लापता भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर परिजनों से की भेंट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के बाद से गौरीकुण्ड-केदारनाथ मार्ग से लापता भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवार से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सर्च अभियान में और तेजी लाई जाए। उन्होंने हिमांशु नेगी के परिजनों को भरोसा दिलाया कि हिमांशु की खोजबीन के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल सर्च अभियान में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के पिताजी श्री नरेन्द्र सिंह, उनके दादाजी, माताजी और पत्नी से मुलाक़ात कर कहा कि धैर्य बना कर रखें। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा और जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]