Connect with us

उत्तराखण्ड

दो बच्चों की माँ के प्यार में राजस्थान से आशिक पहुँचा नैनीताल, खुद को मार डाली गोली…

म्यूजिक एप पर हुई दोस्ती का अंजाम मौत पर आ कर थमा, दो बच्चों की माँ से मोहब्बत इस कदर बढ़ गई कि आशिक राजस्थान से उत्तराखण्ड आ धमका, मामला नैनीताल में मल्लीताल गोपाला सदन का है जहाँ एक तरफा प्यार में एक युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। एक निजी स्कूल में संगीत शिक्षिका जिनकी उम्र 49 साल है, उसकी राजस्थान के 25 वर्षीय युवक सौरभ पांडे से करीब 4 साल पहले एक म्यूजिक एप पर दोस्ती हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक महिला के एक तरफा प्यार में पागल था, महिला ने युवक को मां के ऑपरेशन की मदद के लिए 5 लाख रुपये भी दिये थे। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसे काफी परेशान करने लगा था, इसलिए उसने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद कल शाम युवक उसे नैनीताल के बाजार क्षेत्र में दिखा। पीछा करता हुआ वह उसके घर तक आ गया।
रात तीन बजे तक महिला के दरवाजे पर बैठा रहा। इसके बाद कब उसने खुद को गोली मार ली। इस बात की न पड़ोसियों को खबर है, न महिला को।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]