Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट,जनपद के 11 सेन्टरों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे नीट परीक्षा…

21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा हेतु 2 जोन व 11 सेक्टरों में बांटा गया

जनपद के 11 सेन्टरों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे नीट परीक्षा।

हल्द्वानी 19 जून 2026
सूवि।

21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सुचिता से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर निगम सभागार में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए  तैनात सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

जिलाधिकारी ने  अधिकारियों को निर्देश देते  हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचिता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण तथा परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि लगे हुए सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हों तथा नियमानुसार बायोमैट्रिक उपस्थिति के बाद ही प्रवेश दिया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल एक्शन लिया जाये तथा संदिग्ध गतिविधि के सम्बन्ध में प्रशासन को अवश्य अवगत कराया जाये। 

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों का निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बैकअप रखने, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय सहित आवश्यक इंतजाम करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों से अपील की है कि वह समय के पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचे ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता, अथवा अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि 21 जनू को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सफल संचालन हेतु जनपद को 2 जोन एवं 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक जोन और सेक्टर में अधिकारियों की तैनाती की गई है। जनपद के प्रत्येक परीक्षा केन्द्र को सेक्टर बनाया गया है तथा जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 3874 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 21 जून को परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5ः15 बजे तक सम्पन्न होगी।

बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी सहित सिटी कॉर्डिनेटर, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]