Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मीडिया सेंटर में जिला सूचना अधिकारी स्व.गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन…

हल्द्वानी – मीडिया सेंटर, हल्द्वानी में स्व.गिरिजा शंकर जोशी जिला सूचना अधिकारी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने नम आंखों से स्व. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समस्त पत्रकारों ने सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित किया कि हल्द्वानी ब्लॉक में बन रहे नवीन मीडिया सेंटर का नामकरण स्व. गिरिजा शंकर जोशी जी के नाम पर किया जाए। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर स्व. गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों द्वारा मा. मुख्यमंत्री से नवीन मीडिया सेंटर भवन का नामकरण स्व. जोशी जी के नाम पर करने की मांग की गई, जिस पर मुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया तथा कहा गया कि स्व. जोशी के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला, मीडिया कोऑर्डिनेटर कमलेश भट्ट, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, कोषाधिकारी द्वारिका प्रसाद वर्मा सहित समस्त पत्रकारगण, सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]