उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : डिग्री कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू…
कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज के बाहर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया। कॉलेज के ठीक बाहर मौजूद एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते रेस्टोरेंट से धुआं उठने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। जिसके बाद अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह,सीओ अमित सैनी,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट का काफी सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कॉलेज के बाहर संचालित इस रेस्टोरेंट को नियमों के तहत अनुमति मिली थी या नहीं लेकिन कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस रेस्टोरेंट संचालन में कोई लापरवाही हुई थी या नहीं।





